30 मार्च को राजस्थान दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में एडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक
भीलवाड़ा, 19 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप 30 मार्च को राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों व राज्य स्तर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ओमप्रकाश मेहरा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली।
अतिरिक्त कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 30 मार्च, राजस्थान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा जिसमें युवा, किसान, महिला एवं नारी, गरीब, वंचित वर्ग के लिए विभिन्न लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे साथ ही निवेश उत्सव भी मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसी दिन राज्य सरकार के सुशासन, जन कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमो के साथ ही जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग द्वारा लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन होगा।
अतिरिक्त कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां संबंधित विभाग के अधिकारी आवश्यक रूप से शुरू करना सुनिश्चित करें एवं राजस्थान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की मंशानुरूप कार्यक्रमों का बेहतर व भव्य आयोजन हो।
बैठक में एटीएम सिटी श्रीमती प्रतिभा देवटिया, नगर विकास न्यास के ओएसडी श्री चिमनलाल मीणा, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती सोनल राज सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर