अधिकारी परिवादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर आमजन को राहत करें प्रदान- जिला कलक्टर जनसुनवाई में 100 से अधिक परिवाद सुने
भीलवाड़ा, 20 मार्च । जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधु ने कहा कि सभी अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से परिवादों का संवेदनशीलता से निस्तारण कर अधिक से अधिक लोगों को राहत प्रदान करें। यह बात जिला कलक्टर श्री संधु ने राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए माह के तीसरे गुरूवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी कक्ष से आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं को त्वरित गति से निस्तारित किया जाए साथ ही परिवादियों के संतुष्टि स्तर मे वृद्धि करे।
इस दौरान जनसुनवाई के 100 से अधिक परिवाद सुने और परिवादियों को मौके पर ही राहत पहुंचाई गई। जिला कलक्टर ने बैठक में आए परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके परिवादों का त्वरित व समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में सरकारी भूमि व सार्वजनिक स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाने, पत्थरगढ़ी करवाने, बिजली संबंधी परिवाद समेत अन्य राजस्व प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जिसके समाधान के लिए जिला कलक्टर ने प्रकरणों की जांच कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश मेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर प्रतिभा देवठिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चंद्रभान सिंह भाटी, यूआईटी ओएसडी चिमन लाल, नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी, सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी, सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी समेत उपखंड तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
---000---
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव