औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 26 मार्च को
भीलवाडा 25 मार्च। जिले के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने, औद्योगिक निवेशको बढ़ावा देने तथा उद्यमियों/नव उद्यमियों को उद्योग स्थापना हेतु मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु तथा मौके पर BRUPY,PMEGP, RIPS-2024, MSME ODOP, एक जिला एक उत्पाद, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करना, आवेदन पत्र निःशुल्क तैयार कराये जाने हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 26 मार्च को समय प्रातः 11 बजे से औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जा रहा है,।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक के.के.मीना ने बताया कि औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, भारतीय साझेदारी अधिनियम,1932, हस्तशिल्पियों, लघु उद्यमियों, दस्तकारों, बुनकरों के आई.डी.कार्ड (परिचय पत्र) एवं बीमा योजना साथ ही विपणन हेतु ग्रामीण हाट बाजार एवं उद्योग मेलों की जानकारी, औद्योगिक प्रयोजनार्थ भूमि रूपांतरण/आवंटन हेतु जानकारी, एमएसएमई भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी, एक जिला एक उत्पाद ODOP योजनाओं तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करना एवं आवेदन पत्र निः शुल्क तैयार किये जायेगे। उन्होंने औद्योगिक संगठन/उद्यमियों एवं युवाओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठावें।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर