मुख्यमंत्री 28 मार्च को रहेंगे भीलवाड़ा जिले के दौरे पर,जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड का किया निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
भीलवाड़ा, 27 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार 28 मार्च को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शर्मा भीलवाड़ा में राज्य सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को का अंतिम जायजा लेने हेतु जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधु ने गुरुवार को चित्रकूट धाम में कार्यक्रम स्थल व एमएलवी कॉलेज में बनाए जा रहे अस्थाई हेलीपैड स्थल का जायजा लिया एवं तैयारियो का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, लाभार्थी व आमजन के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था, मीडिया कवरेज की व्यवस्था, कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सुविधाएँ जैसे कि पानी, बिजली, और शौचालय की व्यवस्था, और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था जिनमें एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड इत्यादि का जायजा लिया।
कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के पश्चात जिला कलेक्टर ने माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में बनाये जा रहे हेलीपैड स्थल का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां को समय रहते सभी पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए ।
राज्य स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शर्मा के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे, साथ ही विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ और लाभार्थी लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान नगर निगम महापौर श्री राकेश पाठक, जनप्रतिनिधि श्री प्रशांत मेवाड़ा, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश मेहरा, एडिशनल एसपी पारस, नगर विकास न्यास सचिव ललित गोयल, जिला परिषद सीईओ श्री चंद्रभान सिंह भाटी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
---000---
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त