जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत चावण्डिया में की जनसुनवाई, आमजन की समस्याओं को निश्चित समय अवधि में निस्तारित करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
भीलवाडा, 4 अप्रैल । ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को चावण्डिया उपखण्ड करेडा में जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जनसुनवाई में समस्त विभागों के कुल 23 परिवाद प्राप्त हुए। जिनमे से अधिकांश परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं आमजन को राहत प्रदान की गई। शेष परिवादों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारीगण को जिला कलेक्टर द्वारा जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गए।
जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर श्री संधू ने कहा कि अधिकारी जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने देने की मंशा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे। राज्य सरकार की मंशानुसार जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान पूर्ण निष्ठा से करने का प्रयास ही अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिये।
जनसुनवाई में करेड़ा उपखण्ड अधिकारी जोगेन्द्र सिंह सहित संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई