विभागीय कार्यों व योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन कर समस्त पात्र व्यक्तियों को करे लाभान्वित - जिला कलक्टर
भीलवाड़ा,8 अप्रैल। जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने कहा कि अधिकारी विभागीय कार्यों व योजनाओं का प्रभावी व बेहतर क्रियान्वयन कर समस्त पात्र व्यक्तियों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराए। जिला कलक्टर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे ।
जिला कलक्टर ने विभागीय कार्यो व योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए ई-फाइल व ई-डाक की पेंडेंसी कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग, नगर विकास न्यास, पंचायती राज के ज्यादा लंबित प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को स्वयं के स्तर पर समीक्षा कर ई-फाइल व ई-डाक के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी स्वयं के विभागों में बेहतर कार्य करने वाले अधीनस्थ कार्मिकों के सम्मान हेतु मुख्य निष्पादन संकेतक मानकों के अनुसार छटनी करें जिससे कि बेहतर कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से विभाग के कार्यों में आ रही समस्याओं की जानकारी ली व त्वरित समाधान किया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिटी श्रीमती प्रतिभा देवठिया, नगर विकास न्यास के ओएसडी श्री चिमन लाल, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती सोनल राज सहित समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई