जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 2025: अंडर-7, अंडर-9 आयु वर्ग में पार्थ बने चैंपियन
भीलवाड़ा जिला शतरंज संग द्वारा आयोजित की गई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में काशीपुरी निवासी 6 वर्षीय पार्थ सोनी अंडर-7 तथा अंडर-9 आयु वर्ग में अविजित रहते हुए चैंपियन बने ।इसके अलावा पार्थ ने अंडर-11 आयु वर्ग में दिग्गज खिलाड़ियों को मात देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इन तीनो वर्ग में चयनित पार्थ आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे जो उदयपुर में होना प्रस्तावित हे ।
गौरतलब हे की भीलवाड़ा निवासी हर गोविंद सोनी के पोत्र एवं सीए पुनीत -ख़ुशबू सोनी के पुत्र पार्थ ने विगत वर्ष भी अंडर- 7 जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में द्वितीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया व गत सितंबर माह में मैसूर (कर्नाटक) में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया ।
पार्थ सबसे कम उम्र महज चार वर्ष दस माह में राम स्तुति पर संगीतमय एल्बम बना कर इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स व इंडिया बुक ओफ़ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके हे व 15 अगस्त को भीलवाड़ा जिला कलेक्टर द्वारा उनकी उपलब्धियों के लिये सम्मानित किया जा चुका हे। पार्थ द्वारा अयोध्या में राम मंदिर स्थापना दिवस पर “अयोध्या आए मेरे प्यारे राम “ पर संगीतमय एल्बम प्रस्तुत किया जिसे यूट्यूब के जरिये रिलीज़ किया गया ।
पार्थ संगम स्कूल (कक्षा-2) भीलवाड़ा के छात्र होने के साथ ही स्कूल द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भी कई उपलब्धियाँ हासिल करते रहे है ।
पार्थ को शतरंज खेलने का प्रोत्साहन उनके नाना सीए अर्जुन मूँदडा चित्तौड़गढ़ के द्वारा मिला हे जो एक अच्छे शतरंज खिलाड़ी हे व इसी प्रोत्साहन को आगे बढ़ाने में उनके गुरु गिरिराज सर व दीपक सर का विशेष सहयोग रहा हे जिसकी बदोलत आज पार्थ छोटी सी उम्र में ही न केवल अपने परिवार अपितु भीलवाड़ा एवं चित्तौड़गढ़ का भी नाम रोशन कर रहा हे।
'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस आई सामने, विजय सबसे आगे, बाकी सितारों को क्या मिला?
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला
इस्तीफे की मांग पर विपक्ष अडिग, सरकार ने दी चर्चा की चुनौती
शास्त्री की ड्रीम वनडे XI में एंडरसन और जहीर को नहीं मिली जगह, कप्तानी पर भी बड़ा फैसला