आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर पहुंचाए तुरंत राहत- जिला कलक्टर
भीलवाड़ा, 17 अप्रैल। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधु ने कहा कि सभी अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से परिवादों का संवेदनशीलता से निस्तारण कर अधिक से अधिक लोगों को राहत प्रदान करें। यह बात जिला कलक्टर ने राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए माह के तीसरे गुरूवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी कक्ष से आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जिला जन अभाव अभियोग सतर्कता समिति की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं को त्वरित गति से निस्तारित किया जाए साथ ही परिवादियों के संतुष्टि स्तर मे वृद्धि करे।
इस दौरान सतर्कता समिति में दर्ज 45 प्रकरणों की सुनवाई की गई तथा जनसुनवाई के 100 से अधिक परिवाद सुने और परिवादियों को राहत पहुंचाई गई। जिला कलक्टर ने बैठक में आए परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके परिवादों का त्वरित व समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में सरकारी भूमि व सार्वजनिक स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाने, पत्थरगढ़ी करवाने, बिजली संबंधी परिवाद समेत अन्य राजस्व प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जिसके समाधान के लिए जिला कलक्टर ने प्रकरणों की जांच कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान नगर निगम महापौर राकेश पाठक, जिला पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह यादव, एडीएम प्रशासन ओमप्रकाश मेहरा, यूआईटी ओएसडी चिमन लाल, नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी समेत उपखंड तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस आई सामने, विजय सबसे आगे, बाकी सितारों को क्या मिला?
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला
इस्तीफे की मांग पर विपक्ष अडिग, सरकार ने दी चर्चा की चुनौती
शास्त्री की ड्रीम वनडे XI में एंडरसन और जहीर को नहीं मिली जगह, कप्तानी पर भी बड़ा फैसला