जिला कलक्टर की अध्यक्षता में राजस्व से जुड़े व जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित
भीलवाड़ा, 22 अप्रैल। जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने कहा कि जिले में बजट घोषणाओं से जुड़े भूमि आवंटन के शेष प्रकरणों का त्वरित प्रभाव से निस्तारित करें। काफी समय से लंबित राजस्व से जुड़े प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण करें। निरंतर रूप से राजस्व कोर्ट लगाकर फाइलों के जल्द निस्तारण करने का प्रयास करें ।
जिला कलक्टर श्री संधू मंगलवार को राजस्व विभाग की कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी वीसी कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। जिला कलेक्टर ने सहायता शाखा के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इनका जल्द निस्तारण करें ताकि परिवादियों को राहत मिल सके।
जिला कलक्टर ने बैठक में राजस्व से जुड़े विभिन्न प्रकरणों पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व से जुड़ी समस्याएं पूछी एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिले में वर्तमान राजस्व मुकदमो की स्थिति पर चर्चा की एवं लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने अतिक्रमण, अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली एवं निर्देश दिए कि अवैध अतिक्रमण सख्ती से हटाया जाए साथ ही अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर निरंतर रूप से प्रभावी कार्रवाई कर सख्ती से रोका जाए। उन्होंने संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रकरणों के प्रभावी एवं समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों से विभिन्न विभागों से संबंधित भूमि आवंटन के प्रस्तावों की स्थिति की जानकारी ली एवं लंबित प्रस्तावों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में न्याय शाखा, भू अभिलेख, राजस्व शाखा सहित अन्य अहम मुद्दों की समीक्षा कर बेहतर प्रगति के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री ओमप्रकाश मेहरा, यूआईटी ओएसडी श्री चिमनलाल मीणा, उपखंड अधिकारी श्री दिव्यराज चुंडावत सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं वीसी से जिले के समस्त उपखंड अधिकारीगण एवं तहसीलदार मौजूद रहे।
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
दीवार फांदकर भागा, 3 महीने तक रहा फरार... अब पुलिस ने दबोचा 'बस्तर का नटवरलाल'