राष्ट्रव्यापी धर्मजागरण हेतु अभियान के तहत सुंदरकांड का आयोजन
भीलवाड़ा। ऑपरेशन सिंदूर की प्रचंड सफलता की कामना एवं सम्पूर्ण देश को राष्ट्रीयता के एक सूत्र में पिरौने की भावना से श्री गौसेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राष्ट्र जागरण भावनात्मक एकीकरण अभियान के अंतर्गत शहर के अलग अलग क्षेत्र में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, आम जनों में राष्ट्रीयता की भावना को मजबूत करने के लिए संगठन द्वारा हर सप्ताह शहर के अलग अलग स्थानों पर जाकर सुंदरकांड का पाठ किया जाता है एवं आयोजन के अंत में राष्ट्र सर्वोपरि के मनोभाव को प्रबल करने के उद्देश्य से सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जाता है। सुनील शर्मा ने कहा कि, इसी उदेश्य से सुंदरकांड शास्त्रीनगर में पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड के निवास स्थान पर हुआ, जहाँ क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रभक्ति के इस अभियान में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। आयोजन में सुंदरकांड का पाठ प्रसिद्द गायक कैलाश लाछुडा, राघव शर्मा ने किया। जिससे वहां उपस्थित लोगों के रोम रोम में भक्ति व राष्ट्रप्रेम घुल गया, सुप्रसिद्ध गायक राघव ने महाराणा प्रताप के यशोगान में मायड़ थारो पूत प्रस्तुत किया जिससे वातावरण क्रांतिकारी हो उठा। राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन में शहर विधायक अशोक कोठारी, सुनील जागेटिया, भगवान सिंह चौहान, बाबूलाल जाजू, बाबूलाल टाक, बिलेश्वर डाड, अमन शर्मा, सुनील शर्मा, शुभांशु जैन, शुभम सोनी, नेमचंद संघवी, सत्यम शर्मा, शरद सिंह, अनिल सोनी, अभिषेक चंडालिया, देवराज सिंह, कांतिलाल जैन, विनोद झुर्रानी आदि उपस्थित रहे।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने