वरिष्ठ ओपन आर्ट सर्जन एवं हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ अनिल जैन 14 को भीलवाड़ा में
निशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर मे सात वरिष्ठ चिकित्सक सेवाएं देंगे
भीलवाड़ा 6 जून
श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वाधान एपिक हॉस्पिटल अहमदाबाद के वरिष्ठ कार्डियोवैस्कुलर सर्जन व ओपन हार्ट सर्जन डॉ अनिल जैन एवं उनकी वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ की टीम 14 जून शनिवार को प्रातः 9 से 2 बजे तक महेश छात्रावास, रोडवेज बस स्टैंड के पास भीलवाड़ा में निशुल्क हृदय रोग शिविर में रोगियों को निशुल्क परामर्श देंगे
शिविर प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि ख्यातनाम डॉ अनिल जैन की टीम द्वारा विगत 30 वर्षों में अपनी सेवाओं द्वारा हृदय रोग के 50 हजार के ऊपर सफल ऑपरेशन किए हैं वर्ष में एक बार होने वाले शिविर इस बार 5 वर्ष बाद उनकी टीम के 6 चिकित्सक सहित डॉ जैन 14 जून को निशुल्क शिविर में भीलवाड़ा अपनी सेवाएं देने आएंगे शिविर का पंजीयन बालाजी सेल्स रोडवेज बस स्टैंड भीलवाड़ा एवं गौरव ऑप्टीशियन सेवा सदन रोड भीलवाड़ा पर किया जा रहा है
*वरिष्ठ कार्डियक सर्जन को यह रोगी दिखा सकेंगे*
जिन मरीजों ने एन्जियोग्राफी एन्जिओप्लास्टि, ईको कार्डियोग्राफी, पेसमेकर ,वॉल सर्जरी ,बायपास सर्जरी ,बेन्टल सर्जरी, एएसडी,वीएसडी कराया हो या जिनका करवाने की सलाह दी गई है अनियंत्रित ब्लड प्रेशर हृदय सूल ,ज्यादा थकान महसूस होना,छाती में दर्द, सांस फूलना हृदय की अनियमित धड़कन बेचैनी होना वाले मरीजों को इस शिविर में परामर्श दिया जाएगा
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह