*वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान* *नगर विकास न्यास द्वारा स्मृति वन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन*
भीलवाड़ा, 6 जून। वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला प्रशासन सहित समस्त विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
अभियान के तहत नगर विकास न्यास द्वारा शुक्रवार अलसुबह स्मृति वन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर को हरित और स्वच्छ बनाना तथा नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
नगर विकास न्यास सचिव ललित गोयल सहित समस्त अधिकारियों, मीडिया कर्मी व आमजन ने सहभागिता दिखाते हुए 100 से ज्यादा वृक्षों का रोपण किया।
इस अवसर पर नगर विकास न्यास के सचिव ललित गोयल ने कहा कि यह पहल शहर के विकास और पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि शहर को और अधिक सुंदर और स्वच्छ बनाया जा सके।
सचिव श्री गोयल ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे पौधों की देखभाल में सहयोग करें और शहर को हरित बनाने में अपना योगदान दें।
इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक श्री पवन नानकानी, नगर विकास न्यास के एसई योगेश माथुर, पीआरओ रविंद्र वैष्णव शाहिद नगर विकास न्यास के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी व आमजन मौजूद रहे।
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह