गम्भीर रोगों का उपचार रसोई में, अज्ञानता के कारण उपचार से वंचित, 60 वर्षों से विभिन्न शोध से लाभान्वित विश्व के अनेक देश

गम्भीर रोगों का उपचार रसोई में, अज्ञानता के कारण उपचार से वंचित, 60 वर्षों से विभिन्न शोध से लाभान्वित विश्व के अनेक देश
-विमल चौहान-
ब्यावर/भारत के वैज्ञानिको का लोहा पूरी दुनिया मानती है। विज्ञान ने जीवन को सरल व सहज बनाया हो। लेकिन मनुष्य के विभिन्न व जटिल रोगो के निदान में भारत के आयुर्वेद का कोई मुकाबला नहीं। माना तो यह भी जाता है कि ऐलोपैथिक से रोगी का तुरत राहत मिल जाती है लेकिन उसके उपयोग से होने वाले नुकसान को छिपाया जाता है। वही आयुर्वेद जड़ से रोगों को नष्ट करता है वरन इसके उपयोग से कोई साइट इफेक्ट्स नहीं है। इसी प्रकार के विभिन्न रोगों के निदान के लिए बेंगलुरु निवासी पुखराजबोथरा विगत 50 वर्ष से लगभग 150 वैज्ञानिकों के साथ जटिल व गम्भीर रोगों के उपचार पर शोध कार्य में जुटे है। उनकी नई खोज को लेकर विश्व के अनेक देशों के साथ उनका पेटट (करार) भी है जो देश के लिए गौरव की बात है।
श्री हाल ही में ब्यावर स्थित श्री पार्श्वनाथ हॉस्पीटल शोध संस्था के अध्यक्ष है उनसे हमारे प्रतिनिधि पद पर निर्वाचित होने पर ब्यावर हमारे प्रतिनिधि ने बातचीत की ! संक्षिप्त ब्योरा सुधी पाठकों के लिए प्रस्तुत है।
प्रश्न- मूल रूप से जी आप कहा के निवासी है।
उत्तर- राजस्थान के navva गांव से उनका संबंध है वर्तमान में विगत 50 वर्षों से बेगलोर में निवास कर रहे है।
प्रश्न- सुना है आपने हल्दी पर काफी शोध किया है।
उत्तर- ज़ी हां ,हम सभी की रसोई में काम में ली जाने वाली हल्दी केवल मसाला ही नहीं वल्कि अनेक गम्भीर रोग के उपचार में इसका निदान सम्भव है।
प्रश्न-: क्या हल्दी के उपयोग से जटिल रोगों का उपचार सम्भव है।
उत्तर - शुगर ,कैंसर ,दातों का ,चेहरे की सुंदरता, सोशल साइंस ,हृदय रोग, बीपी ,शारीरिक दर्द, गाठे, चोट घांव आदि रोगों में हल्दी का प्रयोग लाभकारी है उन्होंने लंबे समय तक इस पर शोध किया है अनेक उत्पाद विदेश में निर्यात किया जा रहे हैं
प्रश्न -आपके लम्बे अनुभव का लाभ व्यावर जिले के लोगों को मिल पायेगा?
उत्तर- श्री पार्श्वनाथ चिकित्सालय शोध सस्थान में अध्यक्ष पद पर सेवा का अवसर मिला है विभिन्न रोगों पर किए गए उनके शोध का लंबे अनुभव का लाभ चिकित्सालय के माध्यम से जिले के लोगों को मिल प सके ऐसा उनका प्रयास रहेगा।
प्रश्न- सेवा के क्षेत्र में स्वास्थ सेवाएं आपकी प्राथमिकता है
उत्तर - स्वस्थ शरीर स्वस्थ मन विचारों को जन्म देता है। प्रत्येक मनुष्य स्वस्थ रहे। यह उनकी प्राथमिकता है। बेंगलुरु में बोथरा फाउंडेशन के तत्वाधान में चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है जहां निषुल्क ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उनका ईलाज किया जा रहा है।
प्रश्न- चूंकि आप राजस्थान से है यहाँ के रोगियों के लिए कोई सुविधा।
उत्तर - राजस्थानवासियों के लिए उनके चिकित्सालय में रोगियों के लिए प्राथमिकता है। जहा निषुल्क उपचार रहने खाने पाने की सभी व्यवस्थाएँ ऐसे रोगियों के लिए निःशुल्क है।
प्रश्न- क्या वास्तव में हल्दी चमत्कारी औषधी है
उत्तर- हल्दी में अनेक रसायनिक गुण होते है यहां तक कैसर के लिए कीमोथेरेपी बहुत दर्द कारक होती है हल्दी के उपयोग से इस दर्द मैं कमी सम्भव है। वहीं अनेक गम्भीर रोगों में इसके उपयोग से उपचार सम्भव है। प्राचीनकाल से ही हल्दी का भारत में उपयोग होता रहा है। हमारे आयुर्वेद में हल्दी के अनेक उपयोग बताए गए है, लेकिन इसके प्रयोग का तरीका, मात्रा, कब और कैसे करे यही महत्वपूर्ण है बिना चिकित्सक की सलाह के बिना इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए।