तेज आवाज में डीजे व लाउडस्पीकर बजाने पर हो कड़ी कार्रवाई
भीलवाड़ा। पीपुल फॉर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव को पत्र लिखकर एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए शादी-समारोहों व अन्य कार्यकमों के दौरान मुख्य मार्गों पर बिन्दौली आदि में मिनि पिकअप व टेम्पो में बड़े-बड़े स्पीकर अत्यधिक तेज आवाज में बजाये जाते हैं जिससे मकानों की खिड़कियों में कंपन के साथ ही हृदयरोगियों को इससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
जाजू ने कहा कि अस्पताल जैसे इलाकों में भी ध्वनि प्रदूषण गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की धड़कन बढ़ा रहा है। पिकअप चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों को ताक में रखकर वाहनों में मनमाना बदलाव किया जा रहा है वहीं टू व्हीलर वाहनों में नियम विरुद्ध कानफोड़ू आवाज वाले साइलेंसर लगाए जा रहे हैं। जिससे बच्चों, बुजुर्गों, अस्पताल में भर्ती रोगियों, आमजन एवं पढ़ने वाले विद्यार्थियों को खासकर दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जाजू ने तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने वालों के डीजे व स्पीकर जब्त करने एवं धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में बजने वाले स्पीकरों की आवाज नियंत्रित करने की मांग की है।
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव