जिंदल का अनुबंध से मुकरना स्थानीय प्रशासन की विफलता / आयरन के नाम पर महंगी धातुएं निकालकर बेच रहा जिंदल
ओवरब्रिज बनाओ संघर्ष समिति की होटल नंदिनी में आयोजित बैठक में समिति सदस्यों ने जिंदल शॉ लिमिटेड द्वारा ओवरब्रिज निर्माण के अपने लिखित वादे से मुकर जाने पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिंदल का अनुबंध से मुकरना स्थानीय प्रशासन की विफलता है। बैठक में पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड ने कहा कि भीलवाड़ा से अरबों रुपये कमाने के बावजूद जिंदल शॉ लिमिटेड भीलवाड़ा के विकास में योगदान से मुंह मोड़ रहा है जिससे जनता के बीच जिंदल की बदनामी हो रही है। समिति ने सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक अशोक कोठारी की इस बात के लिए प्रशंसा की कि उन्होंने जिंदल को चेतावनी देते हुए अपने वादे को हर हाल में पूरा करने हेतु आगाह किया।
समिति सदस्यों ने कहा कि जिंदल शॉ लिमिटेड लिखित अनुबंध के बावजूद प्लांट लगाने में टालमटोल कर रहा है और आयरन के नाम पर अन्य महंगी धातुओं को निकालकर उन्हें कहीं और बेच रहा है जो गंभीर एवं आपराधिक कृत्य है। उन्होंने प्रशासन से जिंदल द्वारा सरकारी जमीन से पानी ले जाने पर नियमानुसार किराया लेने का सुझाव दिया ताकि शहर का विकास हो सके। समिति ने जिंदल द्वारा तमाम अवैध खनन नियमों की अवहेलना का आरोप भी लगाया है। कांग्रेस नेता दुर्गेश शर्मा एवं महेश सोनी ने बताया कि समिति द्वारा जिंदल की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जन जागरण अभियान और कानूनी कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया है साथ ही इस संबंध में स्थानीय सांसद, विधायक और मीडिया से मिलकर समिति हर संभव कार्यवाही करेगी। सदस्यों ने यह भी चर्चा की कि जिंदल के कुछ अधिकारी भीलवाड़ा में "चोरी और सीनाजोरी" करते हुए जिंदल को बदनाम कर रहे हैं, जिस पर जिंदल के उच्च प्रबंधन को सोचना चाहिए। बैठक में पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू, खनन विशेषज्ञ नेमकुमार सिंघवी, पारस मोगरा, सीताराम खटीक, ओम कसारा और अशोक मूंदड़ा मौजूद थे।
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव