खेलो इंडिया केंद्रों पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार आयोजित होंगे
भीलवाड़ा/ भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया के अंतर्गत राज्य में विभिन्न जगह खोले गए खेल केंद्रों के संचालन हेतु राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद जयपुर द्वारा आगामी 17 जून को परिषद मुख्यालय सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर पर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। शाहपुरा भीलवाड़ा में भी इस योजना के अंतर्गत तैराकी खेल में केंद्र संचालन हेतु प्रशिक्षक नियुक्ति के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत में बताया कि खेलो इंडिया केंद्र स्थापित करने हेतु एजेंसी के माध्यम से पास्ट चैंपियन एथलीट लगाए जाएंगे। प्रशिक्षण देने के इच्छुक साक्षात्कार हेतु 17 जून को प्रातः 11:30 बजे परिषद मुख्यालय पर उपस्थिति देवें। खेलो इंडिया के अन्य केंद्र जहां के लिए साक्षात्कार होना है इस प्रकार हैं : खैरथल तिजारा, नीमका थाना में कुश्ती, डीडवाना - कुचामन में बास्केटबॉल, फलौदी में एथलेटिक्स, जयपुर शाहपुरा स्टेडियम, दिल्ली रोड में कबड्डी, सलूंबर में फुटबॉल, गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर में ताइक्वांडो एवं शाहपुरा भीलवाड़ा में तैराकी। चयन हेतु प्रथम वरीयता राष्ट्रीय खेल संघों द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में इंटरनेशनल खिलाड़ी, द्वितीय वरीयता सीनियर नेशनल अथवा खेलो इंडिया में मेडल विनर, तृतीय वरीयता अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में मेडल विनर एवं चतुर्थ वरीयता सीनियर नेशनल अथवा खेलो इंडिया खेलों में भाग लिया हुआ होना चाहिए। उक्त सभी प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय खेल संघों द्वारा आयोजित हुई होनी चाहिए।
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव