जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को प्रदान करें अधिकतम लाभ - जिला कलक्टर
भीलवाड़ा, 10 जून। जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर श्री संधु ने बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को राज्य सरकार की प्राथमिकताओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करते हुए आमजन को अधिकतम लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर श्री संधु ने कहा कि पुराने लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट अति शीघ्र भिजवाने आवश्यक है। संपर्क पोर्टल पर 30 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की जिला स्तरीय अधिकारी द्वारा मॉनिटरिंग होनी चाहिए। औसत निस्तारण समय को कम से कम करने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रकरणों के जवाब जल्दी से जल्दी दिए जाने चाहिए।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर श्री संधु ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में समस्त तैयारियां अभी से ही आरंभ कर लें। समस्त विभागों को सौंपे गए उत्तरदायित्व के कार्य आरंभ कर देने चाहिए। इसके लिए चित्रकूट धाम का चयन किया गया है। समस्त विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित सुनिश्चित करेंगे।
जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने बैठक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विभागवार वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 के निर्धारण एवं माह जून में 15 जून से 30 जून तक जिले के चयनित गांवों में कैम्प आयोजित कर विभिन्न विभागों की भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को अंतिम स्तर पर पहुँचाने के लिए निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी. मेहरा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील