स्मृति वन विस्तार में 1-1 हजार बरगद पीपल सहित अन्य अधिक उम्र के पौधे रोपित करें-जाजू
भीलवाड़ा। पीपुल फॉर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने उद्यान अधीक्षक मोहम्मद रफी के साथ स्मृति वन विस्तार में रिक्त पड़ी भूमि का अवलोकन करते हुए स्मृति वन विस्तार में अधिक उम्र एवं प्राणवायु देने वाले पौधे रोपित करने हेतु जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधु एवं सचिव ललित गोयल को पत्र लिखा है। जाजू ने बताया कि उनके द्वारा स्मृति वन विस्तार की रिक्त पड़ी 100 बीघा भूमि पर 30 हजार पौधे लगाने और 3 वर्ष तक की रखरखाव व सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की थी, जिसकी शुरुआत में 5 हजार पौधे लगाने हेतु नगर विकास न्यास द्वारा निविदा जारी की गई है। जाजू ने नगर अध्यक्ष जसमीत सिंह संधु एवं सचिव ललित गोयल को पीपल एवं बरगद के 1-1 हजार पौधे सहित नीम, ईमली, अमलतास, करंज, मोलश्री, अर्जुन, सिन्दूर, कदम, शीशम, आंवला, जंगल जलेबी, जामुन, बेर, कचनार, बहेड़ा, बकायन, सहजना, शेमल, बिल्वपत्र, गूलर, खेजड़ी के अधिक उम्र व अधिक प्राणवायु वाले पौधे लगाने एवं पौधों की हाईट 5 फीट से कम नहीं हो एवं मिट्टी बदलवाकर खाद डालकर पौधारोपण करवाने का सुझाव दिया है।
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी