श्वानों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करे -जाजू
भीलवाड़ा-पीपुल फॉर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने जिला कलक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर श्वानों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने की मांग की है। जाजू ने कहा कि भीलवाड़ा की जनसंख्या के अनुपात में श्वानों की संख्या बहुत अधिक है जिससे निरंतर शहर में श्वानों के काटने की घटनाएं घटित होकर शहरवासी परेशान है।
जाजू ने बताया कि पशु करता निवारण (पीसीए) अधिनियम 1960 के तहत आवारा श्वानों की संख्या नियंत्रित करने का एकमात्र तरीका बधियाकरण है। शहरों में तेज रोशनी के कारण श्वानों की नींद पूरी नहीं होने एवं भूखे रहने के कारण वे आकामक होते हैं तथा सोते समय अचानक तेज लाईट पड़ते ही श्वान अचानक उठते हैं और उनकी नींद बाधित होती है जिससे वे पूरा दिन आकामक रहते हैं और ऐसे श्वान लोगों को काट लेते हैं।
जाजू ने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में 9295 व्यक्तियों को कुत्तों के काटने से एंटीरेबिज इंजेक्शन राजकीय चिकित्सालय में लगाये गये हैं। तथा इस संबंध में तत्कालीन जिला कलक्टरे एवं आयुक्त, नगर निगम को दिनांक 25.05.2024, 03.01.2022, 16.01.2024, 08.12.2023 को भी पत्र लिखे गये थे। डॉग्स के बंधियाकरण हेतु नगर निगम द्वारा कागजी प्रक्रिया शुरु भी की गई थी परंतु अब तक जमीनी स्तर पर कार्य शुरु नहीं हुआ, जिससे आये दिन श्वानों के काटने की घटनाएं बढ़ रही है। जाजू ने जिला प्रशासन व नगर निगम से एबीसी रुल्स के तहतशीघ्र बधियाकरण शुरु करने की मांग की है।
जाजू ने कहा कि नगर निगम द्वारा अनेक बार श्वानों का बंधियाकरण कर संख्या नियंत्रित करने से बचने के लिए आमजन में यह संदेश पहुंचाया जाता है कि जाजू द्वारा प्रकिया पर रोक लगा रखी है जो शत प्रतिशत निराधार है। जाजू ने कहा कि यदि संख्या नियंत्रित करने के लिए श्वानों के बधियाकरण की कार्यवाही नहीं होती है तो शीघ्र ही न्यायालय की शरण लेंगे।
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह