बहन को राखी पर भाई ने दिया पौधे लगे गमलों का उपहार
भीलवाड़ा। भाई बहन के स्नेह और भाई द्वारा बहन की सुरक्षा के संदेश के प्रतीक रक्षाबंधन पर इस बार भाई ने अपनी कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाने के साथ ही भाई ने अपनी बहन को पौधे लगे गमले उपहार मंे दिये और उनकी सुरक्षा का वादा लिया। पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू के बहन विमला दरक व मंजू मालीवाल ने हर वर्ष की भांति कलाई पर राखी बांधी तो जाजू ने उपहार में 24 घंटे प्राण वायु देने वाले मनी प्लांट, स्नेक, एरिका पाम के पौधे लगे गमले भेंट किये व सुरक्षा का वादा लिया। जाजू ने कहा कि पौधे लगे गमले हम सबके साथ प्रकृति की रक्षा करेंगे। जाजू ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे भी पौधे लगे गमलों का उपहार दे ताकि प्रकृति की प्रदूषण से रक्षा की जा सके व घरों मंे हरियाली बढ़ाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सके। इस मौके पर सुशीला जाजू व राहुल मालीवाल मौजूद थे।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग