दक्षिण राजस्थान प्रदेश से पल्लवी लढ़ा शक्ति वंदनम पुरस्कार से सम्मानित अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में हुआ आयोजित, देशभर से चयनित छह महिलाओं को किया सम्मानित
भीलवाडा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित हुआ। जिसमे देशभर से चयनित छह महिलाओं को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए शक्ति वंदनम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दक्षिण राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा कोगटा ने बताया की इस गौरवपूर्ण अवसर पर भीलवाड़ा की महिला उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पल्लवी लढा को उनके उल्लेखनीय सामाजिक एवं उद्यमशील योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान पल्लवी लढा को उनके निरंतर सामाजिक प्रयासों, महिला सशक्तिकरण तथा उद्यमिता के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड एवं राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी, पश्चिमांचल से शिखा भदादा, राष्ट्रीय प्रभारी कुंतल तोषनीवाल, प्रदेश सचिव डॉ. सीमा असावा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, जिला सचिव भारती बाहेती सहित अनेक गणमान्य अतिथि व महिला सदस्याएं उपस्थित रही।
राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में सियासी हलचल, बागी सुधाकरण ने Rahul Gandhi संग साझा किया मंच
Mamata Banerjee का बड़ा दावा, 2026 में गिर सकती है मोदी सरकार
Katni में पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन, वारंटी और बदमाश गिरफ्तार
राघव चड्ढा को लेकर सियासी तूफान, क्या छोड़ेंगे AAP?
जालंधर में कल 6 घंटे बिजली कटौती, कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद