भीलवाड़ा में सिवरेज का दूषित पानी पेयजल के रुप में सप्लाई हो रहा - जाजू पुरानी झर्झर पाईपलाईनें बदलने की मांग
भीलवाड़ा/ नगर निगम क्षेत्र में अनेक कॉलोनियों में घटिया सिवरेज कार्य के कारण पेयजल की पाईपलाईनें सिवरेज के बीच से होकर गुजर रही है, पुरानी पाईप लाईनें अनेक जगह से जंग लगकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे सिवरेज का पानी पेयजल की लाईनों में मिल रहा है और सप्लाई हो रहा है। पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू ने जिला कलक्टर व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि अनेक कॉलोनियों में मटमेले, दूषित, बदबूदार, मलमूत्र वाले पानी की आपूर्ति हो रही है। पूर्व में भी अधिशाषी अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जिला कलक्टर को इस संबंध में पत्र दिये जा चुके हैं परंतु कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाने से आमजन दूषित पानी पीने को मजबूर है। जाजू ने बताया कि दूषित पानी में ऑक्सीजन की मात्रा घट जाती है व कई विषैले तत्व होने से उल्टी, दस्त, पेटदर्द सहित अनेक गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं। पानी की निरन्तर सैंपलिंग करवाया जाना बहुत आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी जाजू द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भीलवाड़ा द्वारा समय पर झर्झर पुरानी पाईपलाईनें बदले नहीं जाने एवं प्रतिदिन लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहने की ओर ध्यान आकृष्ट किया था एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए एनजीटी में भी याचिका दायर की थी। जाजू ने जिला कलक्टर व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का ध्यान आकृष्ट करते हुए आमजन को स्वच्छ पानी मुहैया करवाने की मांग की।
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा