भीलवाड़ा क्लॉथ मर्चेट एसोसियेशन बडा मंदिर की बैठक आयोजित, वरिष्ठजनों को किया सम्मानित
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भीलवाड़ा क्लॉथ मर्चेट एसोसियेशन बडा मंदिर की बैठक अध्यक्ष कपिल बाहेती की अध्यक्षता में हरणी महादेव स्थित सोनी की धर्मशाला में आयोजित हुई। सचिव मुकेश सोनी ने बताया कि बैठक में उपस्थित व्यापारी बंधुओं ने संस्थान व व्यापारी बंधुओं के हित में अपने अपने सुझाव, विचार व अपनी राय प्रकट की। साथ ही इस दौरान सभी वरिष्ठजनों का तिलक लगाकर, शॉल ओढाकर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष कपिल बाहेती ने कहा की बुजुर्ग हमारा गौरव हैं। उनके मान-सम्मान में ही हमारा मान-सम्मान है। उनका आशीर्वाद हमारे लिए बड़ी ताकत है। कोषाध्यक्ष विनोद नागोरी ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छितरमल बाहेती, बालू डांगी, मुकेश काबरा, सुंदरलाल काबरा, प्रकाश चौधरी, बालकिशन खंडेलवाल, सत्यनारायण बाहेती, रामेश्वर लाल खटोड, घीसुलाल बाफना, महावीर मांडोत, महावीर नागोरी, अशोक पोखरना, रमेश बाहेती, गुड्डू खमेसरा, नवीन डाड, राजू चपलोत, सुरेश पोरवाल, गौरव सोमानी, अमित खंडेलवाल, ओम काबरा, अजीत नंदावत, मुकेश नागौरी, मोहित बाहेती, कपिल नंदावत, प्रेम खमेसरा, सुनिल चोधरी, संजय काबरा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य