मूक पशु-पक्षियों की सेवा सच्चे अर्थों में ईश्वर की सेवा है: लायन सुरेश बिड़ला
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) लांयस इंटरनेशनल डिस्ट्रीक 3233 म् 2 के गर्वनर के प्राईम प्रोगाम जीव दया के तहत लायंस क्लब भीलवाड़ा सीटी के द्वारा रामधाम गोशाला में गो सेवा कार्य किया गया। साथ ही गौमाता को लापसी का भोग लगाकर वितरण किया गया। लायंस क्लब भीलावाडा सीटी के अध्यक्ष अतुल राठी ने बताया कि आज रामधाम गौ शाला पर लायन सुरेश बिड़ला व परिवार जनो के सहयोग द्वारा गायों को 1 किवंटल हरा चारा व 1 किवंटल लापसी गो माता को खिलाई गई है। इस अवसर पर लायन सुरेश बिड़ला कहा कि “मूक पशु-पक्षियों की सेवा सच्चे अर्थों में ईश्वर की सेवा है। ऐसे सेवा कार्य समाज में करुणा, सहअस्तित्व एवं नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। सेवाकार्य में लायन संजय काबरा, रेखा काबरा, पकंज दिक्षा बिड़ला लायन संदीप कोगटा, लायन कमलेश शाह, लायन भानु जैन, लायन गजानन्द बजाज, लायन कमल मोदी, लायन विनोद कुसुम गट्टाणी व लायन नन्दकिशोर दरक ने सहभागिता निभाई। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए जीव-जंतुओं की सेवा का संकल्प लिया। अंत मे क्लब सचिव लायंन दिनेश सोनी ने सभी लायन साथियों का आभार प्रकट किया।
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात