समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों के चेहरों पर मुस्कान बनकर उतरा एक जन्मदिन
लाडो सेवा फाउंडेशन के संस्थापक लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि मानवता, करुणा और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए लाडो सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित रोटी बैंक में आज एक अत्यंत भावनात्मक और मार्मिक दृश्य देखने को मिला। रोटी बैंक की संस्थापक सदस्य श्रीमती डॉ अर्चना मुनोत एवंडॉ राजेंद्र मुनोत ने अपनी प्यारी सी लाडो का जन्मदिन समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों के साथ मनाकर सेवा और संवेदनशीलता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।इस अवसर पर रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को प्रेमपूर्वक भोजन वितरित किया गया। नन्ही लाडो का यह जन्मदिन किसी भव्य मंच या दिखावे का मोहताज नहीं था, बल्कि भूखे पेट को तृप्त करने और टूटे मनों को संबल देने का सजीव संदेश बन गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों की आंखों में भावुकता और चेहरे पर संतोष की झलक साफ दिखाई दी। यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि वास्तविक खुशियाँ वही होती हैं, जो दूसरों के जीवन में भी आशा और मुस्कान भर दें।लाडो सेवा फाउंडेशन की यह पहल समाज को यह संदेश देती है कि यदि हर उत्सव में सेवा को स्थान मिले, तो मानवता और भी सशक्त होकर सामने आती है।
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर