*व्याख्याता गौरव कुमारी का समृद्धि प्रतियोगिता 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर चयन ,पीएम श्री बापू नगर मे हर्ष का माहौल*
भीलवाड़ा /पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयबापूनगर की प्रधानाचार्य सुनीता नानकानी ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत जीव विज्ञान की व्याख्याता गौरव कुमारी का चयन समृद्धि प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता आगामी 25 से 30 जनवरी को भुवनेश्वर में आयोजित होगी। जिसमें विभिन्न राज्यों से चुने हुए प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
इससे पूर्व जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके जयपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम पांच प्रतिभागियों में अपना स्थान बनाया ।
गौरव कुमारी ने बताया कि यह सफलता स्थानीय विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्री अवधेश कुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन स्टाफ के निरंतर सहयोग एवं विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए शैक्षिक वातावरण का परिणाम है ।इस अवसर पर शिक्षा विभाग की अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा ने ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की यह चयन शिक्षा विभाग भीलवाड़ा के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी।
गौरव कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयारी प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में जारी है । विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्य लव कुमार जोशी एवं लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की है कि गौरव कुमारी राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर संस्था व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी से पीटकर युवक की हत्या
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
पुलिस प्रशासन को लेकर जीतू पटवारी का तीखा बयान, 'नई कांग्रेस' वाले बयान पर बढ़ा विवाद