सेठ मुरलीधर मानसिंह राजकीय कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा विश्नोई का सम्मान
सेठ मुरलीधर मानसिंह राजकीय कन्या विद्यालय का परिसर उस समय गरिमा, संवेदना और सामाजिक चेतना से भर उठा, जब विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा विश्नोई का सादगीपूर्ण किंतु अत्यंत भावपूर्ण सम्मान किया गया। यह आयोजन केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि नारी गरिमा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति समाज की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया, इस अवसर पर
लाडो सेवा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा विभाग के प्रशांत सिंह परमार तथा समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता संजय राठी , रानी तंबोली, निधि यादव द्वारा प्रधानाचार्य सुषमा विश्नोई को उपरणा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान के इन क्षणों ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि जब शिक्षा और सेवा एक साथ आगे बढ़ती हैं, तभी समाज सशक्त बनता है।
प्रधानाचार्य सुषमा विश्नोई ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, सुरक्षा और आत्मसम्मान को बालिकाओं के जीवन की बुनियादी आवश्यकता बताते हुए विद्यालयों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि आज के परिवेश में बालिकाओं को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपने अधिकारों, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास की समझ देना समय की माँग है।
इसी क्रम में लाडो सेवा फाउंडेशन द्वारा विद्यालय में “महिला सुरक्षा एवं महिला सम्मान” विषय पर विस्तृत कार्यशाला आयोजित करने को लेकर सार्थक चर्चा की गई। चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि छात्राओं को जागरूक करने के लिए संवाद, प्रशिक्षण और व्यवहारिक मार्गदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे वे स्वयं को सुरक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर महसूस कर सकें।
संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि “नारी सुरक्षित होगी तभी समाज सुरक्षित होगा। बालिकाओं में आत्मसम्मान और साहस का बीज बोना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है ऐसे आयोजनों से ही सामाजिक
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज