स्वामी विवेकानंद तरणताल के तैराकों का सम्मान समारोह संपन्न
जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र भीलवाड़ा द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद तरणताल के तैराकों द्वारा पिछले वर्ष प्राप्त की गई उपलब्धियों के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान तैराकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रतिभावान खिलाड़ी एवं नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 30 खिलाड़ियों को टी शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं इसके उपरांत सामूहिक भोज का आयोजन रखा गया। अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि वर्तमान में तरणताल के तीन तैराक गांधीनगर, गुजरात में ग्लेनमार्क स्विमिंग अकैडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। तरण ताल के समय पर नियमित संचालन के कारण कई वर्षों बाद दो तैराकों शिवदेव सिंह राणावत एवं कनिष्क खींची ने एसजीएफआई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया है। यहां पर अभ्यासरत 9 तैराकों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
आज सम्मानित होने वाले तैराक इस प्रकार हैं: शिवदेव सिंह राणावत, कनिष्क खींची, कुमार अवन सिंह राणावत, तेज सिंह राणावत, महिरांश शेखावत, हर्षित बैरवा, सुशील अचार्य, कृतज्ञ कुमावत, आफताब कायमखानी, दक्षवीर गांछा, देवराज माली, वैभव माली, शवाना राणावत ऊर्जा प्रसाद यादव ऐश्वर्या शेखावत खुशी बैरवा, मानसी बैरवा, नव्या राठौड़, अवंतिका ओझा, शुभम गांछा, दीपक मीणा, विजय गुर्जर, श्रीयांश शर्मा, आलिया कायमखानी, अदिति खोईवाल, प्रियंका माली, प्रीति माली, निहारिका राठौड़ एवं पूर्विक आचार्य
इस अवसर पर विवेकानंद खेल विकास संस्थान के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, सचिव राकेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष धनराज गांछा, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत,कमल सिंह राणावत, अब्बास अली कायमखानी, यमुना प्रसाद यादव, एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्य सुरेंद्र सिंह राठौड़, सोहन बैरवा,मुकेश मित्तल, अर्चना यादव, परवीन बानो, दीपक अग्रवाल, इमरान कायमखानी, डॉक्टर त्रिवेंद्र चौहान इत्यादि ने उनके उत्कर्ष प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की