वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में महेश सर्किल पर हुआ 36 फीट ऊंचे महेश त्रिशूल का विधिवत लोकार्पण
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। वस्त्रनगरी भीलवाड़ा शहर में कृषि उपज मंडी चौराहा, महेश सर्किल पर नगम निगम द्वारा माहेश्वरी समाज के आराध्य देव भगवान महेश के प्रतीक चिन्ह महेश त्रिशूल का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर राकेश पाठक सहित माहेश्वरी समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर निगम की ओर से महेश सर्किल पर स्थापित 36 फीट ऊंचे महेश त्रिशूल का लोकार्पण शुक्रवार को महासभा के पुर्व सभापति रामपाल सोनी, महापौर राकेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष राधेष्याम चेचाणी, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व सभापति ओम नरानीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, नगर अध्यक्ष केदार गगरानी, ने विधिवत रूप से त्रिशूल का पूजन किया। इस दौरान नगर युवा संगठन अध्यक्ष अर्चित मून्दड़ा व मंत्री अंकित लाखोटिया के सानिध्य मे युवा साथियो द्वारा महेश सर्किल को अलग-अलग फूलों व आकर्षक रंगों की लाइटिंग से सजाया गया। त्रिशूल के स्थापित में नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी, तरूण सोमानी, सहित पार्षद कैलाश मून्दड़ा, विजय लढ़ा, शंतिलाल डाड, नेहा कुलदीप शर्मा, आरती शेखावत का सहयोग रहा। कार्यक्रम में अनिल बांगड़, जगदीश कोगटा, प्रहलादराय लढा, राजेन्द्र कचोलिया, सत्येन्द्र बिरला, ओम गटयाणी, सुरेश कचोलिया, रमेश राठी, सुशील मरोठिया, एड.केदार जागेटिया, संजय जागेटिया, राधेश्याम सोमानी, अतुल राठी, प्रहलाद नुवाल, महावीर समदनी, गोपाल नरानीवाल, प्रमोद डाड, कष्णगोपाल जाखेटिया, सत्यनारायण मून्दडा, दिलिप तोषणीवाल, केदार जागेटिया, सीपी कालिया, दिनेश शारदा, सहित महासभा कार्य समिति सदस्य, कार्यकारिणी मंडल सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रादेशिक, जिला, नगर सभा, महिला मंडल, युवा संगठन के पदाधिकारी के साथ ही माहेश्वरी समाज के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने सहभागित निभाई।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक