जिला अभिभाषक संस्था की “एनवायरनमेंट एंड कोर्ट अवेयरनेस कमेटी” में एडवोकेट नरेंद्र सिंह राठौड़ सदस्य नियुक्त
भीलवाड़ा जिला अभिभाषक संस्था द्वारा न्यायालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “एनवायरनमेंट एंड कोर्ट अवेयरनेस कमेटी” का गठन किया गया है। गठित समिति में अधिवक्ता नरेंद्र सिंह राठौड़ को सदस्य मनोनीत किया गया है।
संस्था अध्यक्ष एडवोकेट उम्मेद सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति न्यायालय परिसर में नियमित वृक्षारोपण, स्वच्छता निरीक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। समिति का उद्देश्य न्यायालय परिसर को हरित, स्वच्छ एवं अनुकरणीय बनाना है। संस्था उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत महासचिव पंकज दाधीच कोषाध्यक्ष रवि गोरानी सह सचिव आदित्य सिंह चौहान द्वारा समिति में अधिवक्ता सुरेश व्यास, रामेश्वर लाल जाट, विशाल गौतम, महावीर प्रसाद जांगिड़, हसन खान एवं सुश्री बीनू कुमारी टांक को सदस्य बनाया गया है।
एडवोकेट नरेंद्र सिंह राठौड़ ने समिति में मनोनीत किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे न्यायालय परिसर की स्वच्छता एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा अधिवक्ताओं एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता में कालीघाट मंदिर के किए दर्शन, विंडीज के खिलाफ मैच से पहले की पूजा
ईरानी डेरे को पुलिस का आखिरी अल्टीमेटम,दोबारा अपराध हुआ तो चलेगा बुलडोजर
भोपाल में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक, पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी
बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का महिला सुरक्षा पर बड़ा दांव
शादी के बाद भी अभिनेत्रियों के साथ हो रही ये अच्छी चीज, जीनत अमान ने इंडस्ट्री में हुए इस बदलाव पर जताई खुशी
बिना सिर वाले इंसान के साथ चलते दिखे अक्षय कुमार! वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान; किए ऐसे कमेंट
'वो घड़ी आ गई है'; डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राजपाल यादव की नई पारी का आगाज; शुरू किया यूट्यूब चैनल
Pakistan का दावा: 89 अफगान चौकियां नष्ट, 18 पर कब्जा; 297 Taliban लड़ाके ढेर
Afghanistan ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बरसाए बम, कई धमाकों से दहला इलाका