आरकेआरसी महेश सेवा संस्थान का होली स्नेह मिलन 4 को
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के देवरिया बालाजी के सामने स्थित आरकेआरसी महेश सेवा संस्थान (माहेश्वरम) का होली स्नेह मिलन एवं स्नेह भोज कार्यक्रम हेतु महत्वपुर्ण बैठक अध्यक्ष बबलू लाहौटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कोषाध्यक्ष सुशील कुमार बिरला ने बताया की बैठक का उद्देश्य आगामी होली के त्योहार को सामाजिक एकता और सद्भावना के साथ मनाने के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देना था। बैठक में कार्यक्रम के आयोजन स्थल, तिथि, समय, और भोज की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। 3 मार्च को ग्रहण होने की वजह से स्नेह मिलन एवं स्नेह भोज हर वर्ष की भाँति संस्थान परिसर में 4 मार्च को धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने इस अवसर पर एकजुटता बढ़ाने, आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही, भोज में सभी सदस्यों को सपरिवार आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया, ताकि यह आयोजन सभी के लिए एकता का प्रतीक बन सके। सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव और विचार रखे, जिससे कार्यक्रम को और भी सफल बनाने की योजना बनाई गई। समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की गई, ताकि यह होली सामाजिक समरसता और खुशी का प्रतीक बने। बैठक में सचिव राजेन्द्र पोरवाल, क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष नारायण लढा, सुरेश कचोलिया, कृष्णगोपाल सोडानी, अभिजीत सारडा, मनोहर लाल अजमेरा मौजूद रहे।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत