भीलवाड़ा के प्रसून काबरा बने सीबीडीटी में नेशनल कॉर्डिनेटर (बास्केटबॉल) हैदराबाद में आयकर विभाग में कमिश्नर पद पर कार्यरत, विभागीय खेल गतिविधियों का करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा निवासी, आयकर विभाग में कमिश्नर प्रसून काबरा (आईआरएस) को, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ड्रेक्ट टैक्स नई दिल्ली द्वारा नेशनल कॉर्डिनेटर, (बास्केटबॉल) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में प्रसून काबरा हैदराबाद, तेलंगाना में आयकर विभाग में कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से भीलवाड़ा सहित पूरे राजस्थान में खुशी का माहौल है। सीबीडीटी द्वारा उन्हें विभागीय खेल गतिविधियों के अंतर्गत बास्केटबॉल से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेशनल कॉर्डिनेटर के रूप में वे देशभर में आयकर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देने, प्रतियोगिताओं के आयोजन और विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगे। प्रसून काबरा की इस उपलब्धि को भीलवाड़ा के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। शहर के सामाजिक, खेल एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग