श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा द्वारा सुदिवा स्पिनर्स के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर 14 को
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए सुदिवा स्पिनर्स प्राइवेट लिमिटेड के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्रीनगर माहेश्वरी सभा एवं सुदिवा स्पिनर्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 14 मार्च को अजमेर रोड स्थित रायला में सुदिवा स्पिनर्स परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर के मुख्य प्रभारी तरुण सोमानी एवं महेश जाजू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में उद्योग के कर्मचारी, मजदूर, समाजजन एवं युवा रक्तदान कर मानव सेवा के इस महाअभियान में अपनी भागीदारी निभाएंगे। नगर मंत्री संजय जागेटिया ने बताया कि शिविर की सफल तैयारी को लेकर मुख्य प्रभारी राकेश काबरा एवं अंकित सोमानी ने सुदिवा स्पिनर्स परिसर में पहुंचकर सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों एवं मजदूर भाइयों के साथ संवाद कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान के लिए प्रेरित किया और रक्तदान के महत्व को समझाया।इस अवसर पर सुदिवा के वाइस प्रेसिडेंट अक्षय जैन एवं आशुतोष पांडेय उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि सुदिवा स्पिनर्स द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में स्थापना दिवस पर आयोजित यह रक्तदान शिविर सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को सशक्त बनाने का प्रयास है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी समाजबंधुओं, युवाओं और उद्योग कर्मियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग