कन्या पूजन से समाज में नारी सम्मान का संदेश भी प्रसारित होता है: आशीष झंवर
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के विद्युत नगर बस्ती (संजय कॉलोनी) में हनुमान भक्त मंडल के तत्वावधान में सर्वसमाज सामूहिक कन्या पूजन एवं कन्या भोजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत मातारानी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। उसके बाद कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। जिसमे 9-9 कन्या के 15 समुह बना कर कन्या पूजन किया गया संयोजक आशीष झंवर ने बताया कि इस दौरान उपस्थित महिलाओं और पुरुषों ने कन्याओं के चरण पखारकर, उन्हें तिलक लगाकर और पुष्प अर्पित कर उनका सम्मान किया। पूरे परिसर में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार की मधुर ध्वनि गूंजती रही, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो गया कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें ससम्मान भोजन कराया गया। भोजन में विशेष रूप से पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए, जिनमें पूरी, सब्जी, हलवा और अन्य मिठाइयाँ शामिल थीं। कन्याओं को भोजन के पश्चात उपहार भी भेंट किए गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। आयोजन में विभिन्न समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे “सर्वसमाज” की भावना साकार होती नजर आई। कन्या पूजन से पूर्व विशेष सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। झंवर ने बताया कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है, जहां कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे आयोजनों से समाज में नारी सम्मान का संदेश भी प्रसारित होता है। कार्यक्रम के सफल संचालन में मंडल सुरेश छापरवाल, मुकेश गर्ग, अमित सेन, कन्हैयालाल चौहान, शिव बुलिया, अरविंद मूंदड़ा, राजेंद्र जैन, प्रहलाद गर्ग, राजेंद्र कालिया, आरएस चंदेल, शांतिलाल तोषनीवाल, राजेश शास्त्री नारी शक्ति में हितिका झंवर, रमीला छापरवाल, कविता सेन, प्रीति बुलिया, मधु धाबाई, प्रेम देवी तेली सहित सभी सदस्यों और स्थानीय निवासियों का विशेष सहयोग रहा। अंतः में सहसयोजक गौरव शर्मा ने सभी को आभार ज्ञापित किया।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग