भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी और जिला मीडिया प्रभारी की हुई घोषणा , भाजपा सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने में करेंगे समन्वय
जयपुर, । भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार संभाग मीडिया प्रभारी और जिला मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की। श्रवण सिंह बगडी ने बताया कि भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा जोधपुर, कैलाश वर्मा जयपुर, कुलदीप धनकड़ उदयपुर, डॉ दशरथ सिंह शेखावत बीकानेर, लक्ष्मीकांत भारद्वाज भरतपुर, सुमन शर्मा अजमेर और ज्योति खण्डेलवाल कोटा संभाग में मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी के समन्वय का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि संभाग मीडिया प्रभारी और जिला मीडिया प्रभारी जिला संगठन के साथ मिलकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को भाजपा के बूथ स्तर तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसके साथ ही सरकार की नीतियों से लाभान्वित परिवारों से संवाद स्थापित करने का कार्य भी किया जाएगा। बगडी ने बताया कि जयपुर संभाग में जयपुर शहर प्रताप राव कौशिक, देहात उत्तर प्रीति शर्मा, देहात दक्षिण नरेंद्र कटारा, सीकर विपिन भारद्वाज, अलवर उत्तर लक्ष्मीकांत पारीक, अलवर दक्षिण जगदीश सैनी, झुंझुंनू महिपाल महला, दौसा में पंकज मीणा और महेश मीणा को जिला मीडिया प्रभारी लगाया है। इसी तरह बीकानेर संभाग में बीकानेर शहर नवनीत राजपुरोहित, बीकानेर देहात मनीष पारीक, श्रीगंगानगर भवानी पाईवाल, हनुमानगढ डॉ चेतन राजपुरोहित, सुरेंद्र सिंह शेखावत और चूरू में इन्द्रा चौधरी को जिला मीडिया प्रभारी बनाया है। उन्होंने बताया कि भरतपुर संभाग में भरतपुर में निमिषा गौड, धौलपुर में रानु पाराशर, करौली नवीन शर्मा एवं रवि पालीवाल, सवाई माधोपुर शैलेंद्र गुर्जर एवं सुमित श्रीमाल को लगाया है। अजमेर संभाग में अजमेर शहर में वीरेंद्र शर्मा, अजमेर देहात जीएन पारीक एवं मेहराज चौधरी, टोंक मनीषा सिंह, भीलवाडा में पंकज जोशी , नागौर शहर नमित जैन, नागौर देहात सुरेश ठोलिया को जिला मीडिया प्रभारी लगाया है।
इसी तरह जोधपुर संभाग में जोधपुर शहर में लोकेंद्र सिंह राजावत, जोधपुर देहात उत्तर जोगेन्द्र राजपुरोहित, दक्षिण राजकुमार शर्मा, पाली अरविन्द, करणी सिंह, जालौर ओमप्रकाश विश्नोई, सिरोही ललित लकवाल, बाडमेर जेपी यादव, बालोतरा रेवत सिंह राजपुरोहित और जैसलमेर सूरज सोनी को लगाया है। उदयपुर संभाग में प्रतापगढ़ विक्रम सिंह शेखावत, चित्तौडगढ़ रमेश नवहाल, डूंगरपुर मुकेश रावत, बांसवाडा में जयपाल सिंह माण्डोता को जिला मीडिया प्रभारी लगाया है। वहीं कोटा संभाग में कोटा शहर में तन्मय शर्मा, कोटा देहात में शैलेष कौशिक, बूंदी शिवांगी सिकरवार, बारां पंकज मेहता और झालावाड में मदन प्रजापत को लगाया है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार