भीलवाड़ा | शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापूनगर (भीलवाड़ा) ने इस वर्ष राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। संस्था प्रधान सुनीता नाम कानू ने बताया की इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 12वीं विज्ञान और वाणिज्य संख्या का परीक्षा परिणाम 100% रहा जबकि कला संकाय का परिणाम 94.06% और कक्षा दसवीं का 92.50% रहा। छात्रों ने अच्छे प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था और जिले का नाम रोशन किया है। विस्तृत परीक्षा परिणाम निम्न अनुसार संलग्न है।

कक्षा 10: 92.50% रहा कुल परिणाम

कक्षा 10 में कुल 207 छात्राएं प्रविष्ट हुईं, जिनमें से 70 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी और 88 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी और 16 छात्राओं का तृतीय श्रेणी प्राप्त की।

 * प्रथम स्थान: जान्हवी जंगम (पिता: शिव चरण जंगम) – 92.50%

 * द्वितीय स्थान: साक्षी प्रजापत (पिता: कालूराम प्रजापत) – 91.83%

 * तृतीय स्थान: रिद्धि शर्मा (पिता: प्रशांत शर्मा) – 90.33%

   विशेष उपलब्धि के रूप में विद्यालय की 18 छात्राओं ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर 'गार्गी पुरस्कार' के लिए अपनी पात्रता सिद्ध की है।

 

कक्षा 12: विज्ञान, वाणिज्य और कला संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

12वीं बोर्ड में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत के करीब रहा। विभिन्न संकायों के टॉपर्स इस प्रकार रहे:

1. विज्ञान संकाय :(रिजल्ट = 100%)

 * प्रथम: प्रतिभा – 94.60%

 * द्वितीय: निकिता वैष्णव – 93.40%

 * तृतीय: नितीशा जंगम – 92.60%

   (विज्ञान संकाय में 14 छात्राएं बालिका प्रोत्साहन हेतु चयनित

प्रविष्ठि 38 छात्राः

प्रथम श्रेणी 37 छात्राः एंव द्वितीय श्रेणी 1 छात्रा

 

 

2. वाणिज्य संकाय (Result: 100%):

 * प्रथम: नन्दिनी धाकड़ – 91.60%

 * द्वितीय: पायल वैष्णव – 82.80%

 * तृतीय: आलिया खान – 80.00%

   (वाणिज्य संकाय में 11 छात्राएं बालिका प्रोत्साहन हेतु चयनित)

प्रविष्ठि = 44 छात्राः 

प्रथम श्रेणी 40 छात्राः एंव द्वितीय श्रेणी 04 छात्राः 

 

3. कला संकाय (Result: 94.06%):

 * कुल 101 छात्राओं में से 46 ने प्रथम श्रेणी एंव 48 ने द्वितीय श्रेणी एंव 1 तृतीय श्रेणी प्राप्त की।

 * प्रथम: जिया कुमारी कोरिया – 90.60%

 * द्वितीय: दीपिका कुमारी एवं शीतल कंवर – 88.60%

 * तृतीय: खुशनुमा बागवान – 86.40%

   (कला संकाय में 15 छात्राएं बालिका प्रोत्साहन हेतु चयनित)

 

कुल 58 यह गौरव का विषय है कि कक्षा 10 और 12 को मिलाकर कुल 58 छात्राओं ने विशेष योग्यता अंक प्राप्त किए हैं, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा गार्गी पुरस्कार व बालिका प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त होगा

विद्यालय में आज उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में वार्ड के निवर्तमान पार्षद लव कुमार जोशी एसडीएमसी सदस्य एडवोकेट लक्ष्मण सिंह राठौड़ लाडो सेवा फाउंडेशन संस्थापक तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे