एनजीटी के आदेशानुसार लावारिस मवेशियों की समस्या का समाधान हो सांसद, विधायक व कलक्टर को लिखा पत्र
भीलवाड़ा। शहर में लावारिस मवेशियों की गंभीर समस्या के समाधान को लेकर पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू ने सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू एवं नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी को पत्र लिखा है।
जाजू ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, सेन्ट्रल जोनल बैंच भोपाल द्वारा उनकी जनहित याचिका पर शहर में लावारिस मवेशियों की समस्या का समाधान करने के 16 जनवरी 2026 को आदेश दिए हैं। एनजीटी ने जिन्दल को गौशाला में लावारिस मवेशियों को रखकर खिलाने-पिलाने की व्यवस्था करने के आदेश दिये हैं।
जाजू ने बताया कि शहर में मुख्य मार्गों पर लावारिस मवेशियों के झुण्ड होने से आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है व आये दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है ऐसे में इन लावारिस मवेशियों को गौशाला में स्थानांतरित कर आमजन को आवागमन में आ रही बाधा से मुक्ति दिलाने की मांग की। जाजू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 400 बीघा भूमि चिन्हित कर जिन्दल सॉ लिमिटेड को आवंटित की थी, जहां नए सिरे से पौधारोपण एवं उसकी समुचित देखरेख के आदेश भी एनजीटी द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने आग्रह किया है कि इन आदेशों की प्रभावी पालना हेतु एक निगरानी समिति का गठन किया जाए।
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
फोन कॉल की कोशिश में साइबर फ्रॉड, नंबर नहीं लगा लेकिन बैंक खाते से कटे ₹1.5 लाख