भारत की धरती पर एक बूंद भी गौ माता का रक्त नही बहना चाहिए, हमारी संस्कृति पर है गौ माता का अनंत उपकार
ब्यावर। रामजन्म भूमि न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण का व्यक्तित्व अनेक रसों से भरा पड़ा है। उनके जीवन में काव्य का अनंत प्रवाह है। उनके जैसा व्यक्तिव और किसी के जीवन में देखने को नही मिलता है। उनके जीवन का महापुरूषों ने भी सुंदर वर्णन किया है। उनकी लीला में प्रवेश उसी का संभव है जिसकी देह बुद्धि गल गई हो। वे रविवार को श्री सीमेंट लिमिटेड में संकट मोचन हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव के मौके पर आयोजित श्री कृष्ण नीति दर्शन कथा के अंतिम दिन श्रोताओं को कथा का रसास्वादन करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान का अलग अलग लोगों के प्रति अलग-अलग व्यवहार देखने को मिलता है। यदि किसी को सिद्धांतों का लचीलापन और परिस्थिति के अनुरूप सिद्धांतों का कब और कैसे उपयोग करना है और कहां उसे रोकना है, सीखना चाहते है तो भगवान कृष्ण के जीचन से सीखे। कई बार कृष्ण अत्यंत कठोर हो जाते है तो कभी कोमल भी। मानव जीवन की यह परिपूर्णता कृष्ण में ही देखी जा सकती है। कथा के दौरान भगवान कृष्ण नीति पर बोलते हुए संतश्री ने कहा कि गलतियां सब से होती है, लेकिन अपराध के बाद भी साथी को अपना कर रखना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से आग्रह किया है कि देश के संत महापुरूषों की ओर से आगामी 27 अप्रैल को मनाए जा रहे गौ माता समम्मान दिवस कार्यक्रम में अपना अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करे। गोविंददेव गिरी महाराज के मुखारबिंद से आयोजित श्री कृष्ण नीति दर्शन कथा के अंतिम दिन प्रदेश की पूर्व मुख्खयमंत्री वसंधुरा राजे, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, पूर्व मंत्री युनुस खान, जयपुर हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, ब्यावर विधायक शंकरसिंह रावत, मसूदा विधायक विरेन्द्रसिंह कानावत, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, सोजत विधायक शोभा चौहान, ओसिया विधायक भेराराम चौधरी सहित संभागीय आयुक्त अजमेर शक्तिसिंह राठौड़, ब्यावर कलक्टर कमलराम मीणा, पुलिस अधीक्षक रतनसिंह, मसूदा एसडीएम दीपशिखा, जीएम रेलवे जयपुर अमिताभ, प्रिंसिफल ऑपरेशन प्रबंधक रेलवे जयपुर मदनराम देवड़ा, डीआरएम अजमेर राजू भूतड़ा, रास मंडी के महंत नारायणनाथ महाराज आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। कथा में शरीक होने पहुंची प्रदेश की पूर्व सीए राजे ने संत गोविंददेव गिरी महाराज के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया। व्यास पीठ पर राजे ने पुष्प अर्पित किए। इसके बाद व्यापस पीठ संतश्री ने राजे सहित आगंतुक अतिथियों का श्री राम नाम का दुपट्टा एवं माला पहना कर अभिनंदन किया। बांगड़ परिवार की ओर से भी अतिथियों का नागरिक अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व श्री सीमेंट पहुंचने पर राजे का श्री की ब्यावर यूनिट के प्रभारी विकास सिंहल की ओर से पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया।
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
फोन कॉल की कोशिश में साइबर फ्रॉड, नंबर नहीं लगा लेकिन बैंक खाते से कटे ₹1.5 लाख