भीलवाड़ा के उद्यानों की बदहाल स्थिति सुधारने की कलेक्टर व आयुक्त से मांग
भीलवाड़ा/ शहर के उद्यानों की लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू एवं नगर निगम आयुक्त हेमाराम चैधरी का ध्यान आकर्षित कर नगर निगम व नगर विकास न्यास के अधीन आने वाले पार्कों की दुर्दशा पर चिंता जताई है।
जाजू ने बताया कि करोड़ों रूपया खर्च करने के बावजूद पिछले 3 वर्षों में पार्कों की स्थिति बदहाल है जिसका मुख्य कारण जिम्मेदार अधिकारियांे की अनदेखी, लापरवाही एवं मिलीभगत है। जाजू ने कहा कि शहर के करीब 90 प्रतिशत उद्यान रखरखाव के अभाव में उजाड़ हो चुके हैं। नियमित निराई-गुड़ाई, पिलाई, देखभाल और सुरक्षा नहीं होने से पौधे सूखते जा रहे हैं, जबकि कई स्थानों पर घास और झाड़ियां अनियंत्रित रूप से फैल गई हैं। इससे उद्यानों की सुंदरता और उपयोगिता दोनों प्रभावित हो रही हैं। जाजू ने जिला कलक्टर एवं आयुक्त से स्वयं मौके पर जाकर बदहाल उद्यानों का निरीक्षण करने का आग्रह किया। जाजू ने कहा कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो उद्यानों की स्थिति और बिगड़ेगी। जाजू ने प्रशासन से उद्यानों में सफाई, घास कटिंग, पौधों की देखभाल और निराई, गुड़ाई, पिलाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि आमजन को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। उल्लेखनीय है कि उद्यानों में भ्रमण करने वाले आमजनों द्वारा अनेक बार जाजू को दूरभाष पर पार्कों की बदहाल स्थिति जाहिर की है, एवं जाजू द्वारा मौके पर जाकर उद्यानों की स्थिति का भी अवलोकन किया गया है।
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
राजस्थान-गुजरात सीमा पर चांदीपुरा वायरस का खतरा, निगरानी बढ़ाई गई
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार