रावणा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन जोगणिया माता मंदिर मे होगा आयोजित|
भीलवाड़ा
रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन की संस्थापक अध्यक्ष निशा कँवर गौड़ ने बताया कि संगठन की बैठक शहीद चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई| जिसमे संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जोगणिया माता मंदिर मे आयोजित होने वाले समाज के सामूहिक विवाह सम्मलेन मे शामिल होने को लेकर चर्चा हुई| संगठन के सभी पदाधिकारी इस विवाह सम्मेलन मे भाग लेगी| उन्होंने ये भी बताया कि रावणा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल 2026 को जोगणिया माता मंदिर मे आयोजित होगा| जिसमे कुल 21 जोड़े शामिल होंगे|
सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष शम्भू सिंह सोलंकी ने बताया कि विवाह सम्मेलन कि सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है| सम्मेलन मे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, चित्तौड़गढ़ सांसद सी. पी. जोशी सहित समस्त विधायक, जनप्रतिनिधि सहित कई राजनैतिक, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे| और वर वधुओ को आशीर्वाद प्रदान करेंगे|
संस्थापक अध्यक्ष निशा कँवर गौड़ ने बताया कि भीलवाड़ा मे इस सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह है| रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन के पदाधिकारी अध्यक्ष सुनीता राठौड़, महामंत्री नीलम कँवर सोलंकी, संरक्षक वनिता कँवर, चंदा कँवर, प्रवक्ता सुनीता कँवर जादू सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी शामिल होकर संगठन द्वारा सभी जोड़ो को कन्यादान मे उपहार भेंट किये जायेंगे|
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण