तेज गर्मी में पौधों की देखभाल ज्यादा जरूरी - जाजू
भीलवाड़ा। लगातार बढ़ते तापमान और तेज गर्मी के चलते शहर में पेड़-पौधों पर संकट गहराने लगा है। ऐसे में पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू ने अपील की है कि वे गत वर्ष लगाए गए अपने आवासगृहों, विद्यालयों, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों के पौधों की नियमित देखभाल करें, ताकि हरियाली बनी रहे और पर्यावरण संतुलित रह सके।
जाजू ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में छाया वाले पौधों को हर दूसरे दिन और गमलों में लगे पौधों को प्रतिदिन पानी देना अत्यंत आवश्यक हो गया है। यदि समय पर पिलाई नहीं की गई, तो पौधे सूख सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने निराई-गुड़ाई और खाद-पानी पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई, जिससे पौधों की जड़ों को पर्याप्त पोषण मिल सके और वे बड़े होकर फल और छाया दे सके। बढ़ते तापमान और घटती हरियाली के कारण भविष्य में जल संकट और गर्मी की तीव्रता और बढ़ सकती है। ऐसे में अभी से जागरूक होकर पौधों की देखभाल करना जरूरी ह
जाजू ने शहरवासियों से अपील की कि वे पौधों को जीवित रखने का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली बढ़ाए ताकि पर्याप्त वर्षा हो और तापमान कम हो सके।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण