पीएफए ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
भीलवाड़ा। पशु संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था पीपल फॉर एनिमल्स ने सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवठिया को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की।
पीएफए के प्रदेश प्रभारी पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू ने बताया कि भारत में गौमाता का धार्मिक, सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। प्राचीन समय से ही गौपूजा की परंपरा रही है, वहीं गौवंश करोड़ों किसानों और ग्रामीण परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार भी है। गौमाता से प्राप्त दूध, गोबर एवं गौमूत्र न केवल स्वास्थ्य और पोषण के लिए उपयोगी हैं, बल्कि जैविक खेती में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान है।
पीएफए अध्यक्ष सुनील जागेटिया, पदाधिकारी नवरत्न बंब, गुमान सिंह पीपाड़ा, मुकेश अजमेरा, रामनिवास लड्डा व सुरेश सुराना सहित पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं, उचित देखभाल के अभाव में गोवंश की दुर्दशा हो रही है। उन्होंने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत