पक्षियों को दाना पानी देना पुनीत कार्य – जिला कलेक्टर संधू / पीएफए द्वारा प्रदेश में 40 हजार व भीलवाड़ा में 4100 परिंडों का निशुल्क वितरण का शुभारंभ
भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने पीपुल फॉर एनिमल्स संस्था द्वारा गर्मी में पक्षियों की भूख प्यास शांत करने के उद्देश्य को लेकर मुखर्जी पार्क में पेड़ पर परिण्डे बांधकर दाना पानी डालते हुए मौजूद लोगों को मुख्य अतिथि के रूप में निशुल्क परिण्डे वितरित किये। संधू ने मौजूद लोगों को कहा कि गर्मियों में पक्षियों को दाना पानी डालना पुनीत कार्य है । पीएफए संगठन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था पर्यावरण व वन्य जीव संरक्षण के लिए पुनीत कार्य कर रही है। उन्होंने पक्षियों को दाना पानी देना पुण्य कार्य बताते हुए सभी को पक्षियों के लिए परिंडे बांधने की बात कही। संस्था के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने बताया कि भीलवाड़ा में 4100 परिंडों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। परिण्डे संस्था के मुकेश अजमेरा, नवरत्न बंब, अब्बास अली बोहरा, दिलीप गोयल, सुरेश सुराना एवं रामनिवास लड्ढा से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। निशा जैन, चंदा सोनी, सुनीता मेहता, दिनेश माली, राजेंद्र शेखावत, राकेश सहारा, राजू चौधरी, राजकुमार माली सहित अनेक लोगों ने परिंडे प्राप्त कर दाना पानी डालने की जिम्मेदारी ली। जाजू ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से अनवरत परिंडे का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। पी एफ ए द्वारा प्रदेश के जयपुर, टोंक, सिरोही, बांसवाड़ा सहित 18 जिलों में 40 हजार परिंडों का निशुल्क वितरण किया जाएगा।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह