क्रीडा परिषद के राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविरों हेतु आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा/ राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार 66 वां केंद्रीय आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविर जून माह में प्रदेश के तीन प्रमुख स्थानों आबू पर्वत (सिरोही), जयपुर एवं बांसवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के निर्देशन में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जो उनके खेल करियर को नई दिशा देगा।
जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि आबू पर्वत में हैंडबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के लिए बालक एवं बालिका वर्ग में आवासीय प्रशिक्षण आयोजित होगा। वहीं जयपुर में फुटबॉल, क्रिकेट, जिम्नास्टिक, जूडो, हॉकी, कुश्ती एवं साइकिलिंग में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए प्रशिक्षण होगा, जबकि भारोत्तोलन एवं खो-खो केवल बालक वर्ग के लिए निर्धारित हैं। वहीं बांसवाड़ा में जनजातीय वर्ग के लिए विशेष आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। जिसमें वॉलीबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, हॉकी, खो-खो, फुटबॉल एवं हैंडबॉल में बालक-बालिका वर्ग तथा बास्केटबॉल में केवल बालक वर्ग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इच्छुक खिलाड़ी 15 मई तक अपना आवेदन पत्र पूर्ण कर जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, भीलवाड़ा में जमा करवा सकते हैं। आवेदन के साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं आयु प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। खिलाड़ी की आयु 30 जून 2026 को न्यूनतम 14 वर्ष से कम तथा अधिकतम 17 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया आयु प्रमाण पत्र साथ में लगाना आवश्यक है। आवेदन पत्र राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.rssc.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में सुखाड़िया स्टेडियम स्थित जिला खेल अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव