भीषण गर्मी में पक्षियों को दाना पानी देने का एसपी यादव ने दिया संदेश / पीएफए परिंडे वितरण अभियान के तहत पुलिस लाइन में लगाए परिंडे
पीपल फॉर एनिमल्स संस्था के 4 हजार परिंडे वितरण अभियान के तहत आज पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने पक्षियों के लिए पेड़ों पर परिंडे लगाकर एवं उपस्थित पुलिस कर्मियों को परिंडे वितरित कर जीव दया का संदेश दिया।
यादव ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में पक्षियों के लिए नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था करना मानवता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने आमजन से अपने आवासगृहों, पेड़ो, धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाकर पक्षियों के संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
संस्था के प्रदेश प्रभारी पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू ने बताया कि संस्था द्वारा संचालित 4 हजार परिंडे वितरण अभियान का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत पहुंचाना एवं आमजन को जीव दया के प्रति प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में कोतवाली थाना अधिकारी हनुमान सिंह, प्रतापनगर थाना अधिकारी सुनील ताड़ा, पुलिसकर्मी डूंगर सिंह रावत, मुकेश, रतनलाल सेन सहित संस्था के नवरतन बंब, मुकेश अजमेरा, गुमान सिंह पीपाड़ा, सुरेश सुराना मौजूद थे। कार्यक्रम के तहत अनेक पुलिसकर्मियों द्वारा भी पुलिस लाइन में पेड़ों पर परिंडे बाँधे गये।
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील