भीलवाड़ा में 5 दिन तक 17 राज्यों के 1100 किसान लेंगे जैविक खेती का प्रशिक्षण
श्रीरामशांताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र कोटा, श्री सरोज देवी फाउण्डेशन , भीलवाड़ा, अमृता देवी पर्यावरण नागरिक संस्थान (अपना संस्थान), भीलवाड़ा, फाउण्डेशन फॉर इकोलॅाजीकल सिक्युरिटी आदि के साझा प्रयास से जैविक एवं प्राकृतिक खेती के विस्तार हेतु पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 27 मई 2026 से 31 मई 2026 तक भीलवाड़ा जिले के रीको क्षेत्र में स्थापित आर सी एम वर्ल्ड में आयोजित किया जायेगा।एस डी फाउंडेशन के समन्वयक महेश नवहाल ने बताया कि गो आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर इस प्रकार का कार्यक्रम भीलवाड़ा में पहली बार आयोजित हो रहा हैं।इस कार्यक्रम में देश के 17 राज्य जैसे राजस्थान,आसाम,झारखंड, उड़ीसा पश्चिम बंगाल,उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड कर्नाटक,गुजरात,छत्तीसगढ़,दिल्ली, पंजाब बिहार,मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र,हरियाणा हिमाचल प्रदेश से कुल 1120 किसानों ने पंजीकरण करवाया है।
इन 5 दिन में विभिन्न विषय जैसे जल प्रबंधन, भूमि प्रबंधन, भूमि जांच एवं सुधार एवं पोषण, खरपतवार पर नवाचारी प्रबंधन, कीट संरक्षण, संवर्धन एवं नियंत्रण, हिरण , खरगोश, नीलगाय, दीमक सूअर बंदर आदि का सरल प्रबंधन, रोग नियंत्रण की सरल तकनीक, प्रमाणीकरण एवं दस्तावेजीकरण की जानकारी आदि के बारे में देशभर के वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में खेती के कई विषयों पर प्रेक्टिकल भी करवाया जायेगा एवं खेती के अतिरिक्त सुबह रात्रि में अन्य विषय जैसे योग व्यायाम, ध्यान एवं भजन कीर्तन के कार्यक्रम भी संचालित होंगे।
इस कार्यक्रम की तैयारी हेतु ऑनलाइन बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई जिसमें आर एस एस के प्रान्त कार्यवाह डॉ शंकर जी, एस डी फाउंडेशन के सयोंजक श्री तिलोक छाबड़ा, अपना संस्थान के सयोंजक श्री विनोद मेलाना
गोयल ग्रामीण विकास संस्थान के अध्यक्ष श्री ताराचंद गोयल एवं मुख्य वैज्ञानिक श्री पवन टाक, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में केन्द्र एवं राज्य सरकार के कृषि मंत्री एवं अधिकारियो की उपस्थिति भी प्रस्तावित है।
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह