भीषण गर्मी में मरीजों, परिजनों और राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की पहल, समाजसेवा का दिया संदेश
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। सामाजिक सरोकारों के तहत लायन्स क्लब भीलवाड़ा सिटी द्वारा सोमवार को एमजी हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर ‘जल सरिता’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों एवं राहगीरों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। अध्यक्ष लॉयन अतुल राठी ने बताया कि शहर में भीषण गर्मी के मद्देनजर आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राठी हॉस्पिटल के पास, एमजी हॉस्पिटल के गेट पर मुख्य अतिथि मनोनीत संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट पवन पवांर के द्वारा जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। राठी ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। ‘जल सरिता’ के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी और यह सेवा पूरे ग्रीष्मकाल के दौरान निरंतर जारी रहेगी। सचिव दिनेश सोनी ने बताया कि शहर में कुल 7 जल मंदिर और धनोप माताजी में 1 जल मंदिर लगाया गया। इन जल मंदिर में आर्थिक सहयोग भामाशाह लॉयन अनिल चोरड़िया, कौशल श्रीमाल, गजानन्द बजाज, दिलीप तोषनीवाल, भानु जैन, अतुल राठी, दिनेश सोनी, रामरतन जागेटिया, केजी सोनी और संजय समदानी ने किया। इस अवसर पर कमल मोदी, गोपाल झंवर, दिलीप बाहेती, कैलाश डाड, श्याम समदानी, सुरेश बिड़ला, धर्मेन्द्र लाठी सहित लायन्स क्लब के कई पदाधिकारी, सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
गाली-गलौज से भड़का विवाद, शराब के नशे में पति की मौत का मामला