नव मनोनीत भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री भाटी का पहली बार पधारने पर भव्य स्वागत
भीलवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री शिवदान सिंह भाटी पहली बार भीलवाड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया|
श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान की महिला प्रदेश महामंत्री निशा कँवर गौड़, रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन की जिलाध्यक्ष सुनीता कँवर राठौड़,पूर्व प्रदेश प्रवक्ता पीरु सिंह गौड़ ने 100 फिट रोड पर पहली बार भीलवाड़ा आगमन पर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री शिवदान सिंह भाटी, श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत, युवा प्रदेशाध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान व जोधपुर के वरिष्ठ समाजसेवी अनिल सिंह बडगूजर का उपरना पहनाकर, मिठाई खिलाकर व मेजर दलपत सिंह शेखावत की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की|
नव मनोनीत ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री शिवदान सिंह भाटी जोधपुर के वरिष्ठ समाजसेवी व भामाशाह भी हैं साथ ही जोधपुर लाल सागर मंडल 3 बार महामंत्री के पद पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है| वर्तमान में रावणा राजपूत समाज जोधपुर के जिलाध्यक्ष व भारत संचार निगम की टेलीफोन एडवाइजरी कमिटी के सदस्य व पी डब्ल्यू डी ठेकेदार संघ के जोधपुर संभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं|
प्रदेश मंत्री भाटी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणजीत सिंह सोडाला का आभार व्यक्त किया हे उन्होंने कहा कि मुझे संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वाह संगठन में आस्था और विश्वास रखकर पार्टी के प्रति समर्पित होकर किया जायेगा|
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव