भीलवाड़ा, 10 जून - भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव 28 जून, रविवार को आनंदम्, आजादनगर में प्रातः 10 बजे से होगा।  जिला मुख्य चुनाव अधिकारी रतन लाल मण्डोवरा ने चुनाव सूचना जारी की।

सत्र 2023-26 के कार्यकारी मण्डल सदस्य नए सत्र के लिए अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, मंत्री, अर्थमंत्री, संगठन मंत्री और तीन संयुक्त मंत्री सहित कुल 11 पदों का चुनाव करेंगे।

महासभा द्वारा निर्धारित राशि नामांकन के लिए 3000/- रुपये शुल्क तय किया गया है जो नॉन-रिफंडेबल होगा। अध्यक्ष पद हेतु न्यूनतम आयु 45 वर्ष और अन्य पदों के लिए 40 वर्ष अनिवार्य है। मतदान के लिए माहेश्वरी पत्रिका की सदस्यता जरूरी है।

चुनाव कार्यक्रम: नामांकन सुबह 10-11 बजे, जांच 11:30 बजे तक, नाम वापसी दोपहर 12 बजे तक होगी। आवश्यकता पड़ने पर मतदान दोपहर 1 से 3 बजे तक करवाया जाएगा। मतगणना व परिणाम घोषणा तुरंत बाद होगी।

मतदाता सूची में सुधार के लिए 17 जून तक आवेदन कर सकते हैं। संशोधित सूची 20 जून से जिला कार्यालय, बादल टेक्सटाइल मार्केट से 100/- रुपये शुल्क देकर प्राप्त की जा सकेगी।

संपर्क: रतन लाल मण्डोवरा - 9602225454