भीलवाड़ा टैलेंट सर्च तैराकी प्रतियोगिता का छठवां संस्करण आयोजित हुआ
भीलवाड़ा / स्वामी विवेकानंद तरणताल पर जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र भीलवाड़ा एवं विवेकानंद खेल विकास संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष एक या दो बार आयोजित होने वाले भीलवाड़ा टैलेंट सर्च तैराकी प्रतियोगिता का छठवां संस्करण आयोजित हुआ। जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि भीलवाड़ा में तैराकी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अभिभावकों द्वारा एक मंच बनाया गया है जिसके अंतर्गत यह प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता के आयोजन की समस्त जिम्मेदारी यथा व्यय, प्रचार प्रसार, सर्टिफिकेट्स, मेडल्स, जलपान इत्यादि इस मंच के माध्यम से किए जाते हैं। जिला खेल कूद प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजन संबंधी तकनीकी जिम्मेदारी एवं तरण ताल उपलब्ध करवाया जाता है। प्रतियोगिता में नन्हे बालक एवं बालिकाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया एवं उनके अभिभावकों ने उनका उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर विवेकानंद खेल विकास संस्थान के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, सचिव राकेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष कमल सिंह राणावत, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत, अब्बास अली कायमखानी, यमुना प्रसाद यादव, एवं कार्यकारिणी के सदस्य सुरेंद्र सिंह राठौड़, ने विजेता तैराकों को मेडल एवं सर्टिफिकेट्स प्रदान किए। प्रतियोगिता का संचालन कुणाल ओझा ने किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मुकेश मित्तल, परवीन बानो, अर्चना यादव, तनिष्का राणावत, निहारिका राठौड़, प्रीति माली, प्रियंका माली, अदिति खोईवाल,पूरण आचार्य इत्यादि का आयोजन में पूर्ण सहयोग रहा।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :-
ग्रुप-1 बालक वर्ग :- 25 मीटर किकिंग में स्वर्ण पदक सुशील आचार्य, रजत पदक पूर्वीक आचार्य, कांस्य पदक महिरांश प्रताप ने प्राप्त किया, 25 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक सुशील आचार्य, रजत पदक भव्यांश बैरवा, कांस्य पदक महिरांश प्रताप ने प्राप्त किया, 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक सुशील आचार्य, रजत पदक भव्यांश बैरवा, कांस्य पदक महिरांश प्रताप ने प्राप्त किया | बालिका वर्ग में 25 मीटर किकिंग में स्वर्ण पदक सुयश गुर्जर, रजत पदक शावना राणावत, कांस्य पदक नव्या राठौड ने प्राप्त किया, 25 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक शावना राणावत, रजत पदक सुयश गुर्जर, कांस्य पदक नव्या राठौड ने प्राप्त किया, 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक शावना राणावत, रजत पदक सुयश गुर्जर, कांस्य पदक नव्या राठौड ने प्राप्त किया।
ग्रुप - 2 बालक वर्ग :- 25 मीटर किकिंग में स्वर्ण पदक यशराज बैरवा, रजत पदक मोहम्मद जरिस, कांस्य पदक रूद्रांजय ओझा ने प्राप्त किया, 25 मी फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक यशराज बैरवा, रजत पदक मोहम्मद जरिस, कांस्य पदक रूद्रांजय ओझा ने प्राप्त किया, बॉयज 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक मोहम्मद जरिस, रजत पदक यशराज बैरवा, कांस्य पदक रूद्रांजय ओझा ने प्राप्त किया | बालिका वर्ग में 25 मी किकिंग में स्वर्ण पदक निवेदिता चंदेल, रजक पदक हरी श्री सैनी, कांस्य पदक प्रज्ञा कंवर ने प्राप्त किया, 25 मी फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक निवेदिता चंदेल, रजत पदक भव्या माली ने प्राप्त किया, 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक निवेदिता चंदेल ने प्राप्त किया।
ग्रुप-3 बालक वर्ग :- 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक चंदन माली, रजक पदक मोहम्मद सोहेल, कांस्य पदक सोहम नाथन ने प्राप्त किया | बालिका वर्ग में 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक नंदन कास्ट, रजत पदक अभिन्न बांगर ने प्राप्त किया।
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात